नगालैंड सरकार अगरवुड की खेती और कारोबार को बढ़ावा देगी


नगालैंड सरकार ने अगरवुड की खेती और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की है। इसके तहत अगले 10 साल तक हर साल 500 हेक्टेयर में पौधारोपण होगा। नीति में पौधों का पंजीकरण, वैज्ञानिक खेती, संरक्षण, प्रसंस्करण और बाजार तक पहुंच पर जोर है।

अगरवुड क्या है? Agarwood एक सुगंधित और अत्यंत मूल्यवान लकड़ी है, जिसे हिंदी में अगर की लकड़ी तथा अरबी में ऊद (Oud) कहा जाता है।

प्रमुख तथ्य वैज्ञानिक नाम: Aquilaria malaccensis (प्रमुख प्रजाति)।

परिवार: Thymelaeaceae.

निर्माण: Aquilaria पेड़ में फफूंद या अन्य चोट के कारण रेजिन (सुगंधित पदार्थ) बनने से अगरवुड विकसित होती है।

रंग: गहरा भूरा या काला।

उपयोग: इत्र, अगरबत्ती, धूप और पारंपरिक सुगंधित उत्पादों में।

प्रमुख क्षेत्र: भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेषकर असम, त्रिपुरा और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देश।

भारत में महत्व असम अगरवुड उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

इसे 'लिक्विड गोल्ड' भी कहा जाता है, विशेषकर इससे प्राप्त ऊद तेल को।

इसकी उच्च मांग के कारण प्राकृतिक अगरवुड के संरक्षण और व्यापार को नियंत्रित किया जाता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे