माई मेलबर्न’ को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार


‘माई मेलबर्न’ को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

फिल्म निर्माताओं इम्तियाज अली, ओनिर, रीमा दास और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माई मेलबर्न’ ने 27वें यूके एशियन फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फिल्म विकस्क्रीन और स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी से मितु भौमिक लांगे द्वारा निर्मित है। इसे महोत्सव में एक विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

फिल्म में चार लघु फिल्में शामिल हैं: रीमा दास की ‘एम्मा’, इम्तियाज अली की ‘जूल्स’, ओनिर की ‘नंदिनी’ और कबीर खान की ‘सेतारा’। ये फिल्में लैंगिक भेदभाव, नस्लीय मुद्दे और विकलांगता जैसे विविध विषयों पर आधारित हैं।

अली ने कहा, “‘माई मेलबर्न’ पर काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा। यह पुरस्कार दर्शाता है कि मानवीय भावनाओं से जुड़ी कहानियां सीमाओं से परे जाकर लोगों को छूती हैं।”

कबीर खान ने कहा, “सिनेमा में संस्कृतियों को जोड़ने और सहानुभूति को बढ़ाने की ताकत है। यह फिल्म उसी का प्रमाण है।”

इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर 15वें भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में हुआ था और भारत में 2024 मामी फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया।

रीमा दास ने कहा, “यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि व्यक्तिगत कहानियां भी सार्वभौमिक होती हैं।”

ओनिर ने कहा, “यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसने हमें ऐसी कहानियां कहने का अवसर दिया जो भावनाओं की गहराई को छूती हैं। मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं।”

यूके एशियन फिल्म महोत्सव 1 मई से 11 मई तक लंदन में आयोजित किया गया था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे