मध्यप्रदेश में 19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की भर्ती


19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी भर्ती

मध्यप्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा 19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

इच्छुक महिलाएं चार जुलाई तक एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी। आवेदनकर्ता अपने दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगी। विभागीय कार्यालयों में किसी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पारदर्शी शासन प्रणाली को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में इस चयन पोर्टल का शुभारंभ किया था, जिससे समयबद्ध और पारदर्शी नियुक्तियों को सुनिश्चित किया जा सके।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे