नर्सिंग भर्ती में 100% महिला आरक्षण को पुरुष अभ्यर्थियों ने चुनौती दी


नर्सिंग भर्ती में 100% महिला आरक्षण को पुरुष अभ्यर्थियों ने चुनौती दी

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 800 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में आ गई है। पुरुष अभ्यर्थियों ने 100% महिला आरक्षण को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सुनवाई के दौरान मप्र हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से पूछा: “नर्सिंग ऑफिसर की पूरी भर्ती केवल महिलाओं के लिए ही क्यों रखी गई है?”

न्यायमूर्ति विशाल घगट की एकलपीठ ने सरकार और ईएसबी से पूछा कि नर्सिंग ऑफिसर पदों पर महिलाओं को 100% आरक्षण किस आधार पर दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

दरअसल, संतोष कुमार लोधी सहित अन्य पुरुष अभ्यर्थियों ने हाल ही में जारी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती विज्ञापन को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे