मप्र के समां, कोदो कुटकी की खपत बढ़ी, यूएई, अमेरिका और यूरोप को निर्यात 550 करोड़ पार


कई औषधीय गुणों और पौष्टिकता के कारण मप्र के पारंपरिक मोटे अनाज कोदो, कुटकी और समां की मांग विदेशों में बढ़ रही है। यूएई, अमेरिका व यूरोप जैसे बाजारों में बढ़ती खपत से बीते तीन वर्षों में इनका निर्यात 550 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिए सरकार ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत 16 जिलों में पहली बार सरकारी खरीदी शुरू की है।

किसानों को उपज के मूल्य के अलावा 1,000 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए 15 हजार से अधिक किसान पंजीयन करा चुके हैं। जीआई टैग वाली सिताही और नागदमन कुटकी की देशी किस्में कम पानी में भी बेहतर पैदावार दे रही हैं।

बढ़ी दरें सरकार ने दो साल बाद मिलेट की खरीदी दरों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब कुटकी 3,500 की जगह 3,600 व कोदो 2,500 की जगह 2,600 रुपए प्रति क्विंटल से खरीदा जा रहा है।

तीन साल में निर्यात का ग्राफ

2024-25: कुल 183 करोड़ रुपए का निर्यात

2025-26: कुल 224.32 करोड़ रुपए का निर्यात

2026 (अब तक): मंडियों से 142.55 करोड़ रुपए का निर्यात (कोदो 78.86 करोड़, कुटकी 55.54 करोड़)




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे