मप्र में 55 फीसदी सिविल जज महिलाएँ
प्रदेश के 1,085 सिविल जजों में 593 (55%) महिलाएं हैं। यद्यपि, जिला जज स्तर पर पुरुष अभी भी अधिक हैं है। कुल सिविल जजों की संख्या में ग्वालियर पहले नंबर पर है। ग्वालियर-चंबल अंचल की 110 महिला सिविल जजों में से 82 ग्वालियर और शिवपुरी से हैं। अंचल के 6 जिलों में सिर्फ भिंड ऐसा है, जहां महिला जजों की तुलना में पुरुषों की संख्या ज्यादा है।
प्रदेश के 51 जिला न्यायालयों में से 10 की कमान महिला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के पास है।Useful Links
Latest News
Blog



