MP महिला पर्यवेक्षक और महिला आंगनवाड़ी परीक्षा 2024


1. मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कौनसी योजना संचालित की जा रही है ?

  • अ. जननी सुरक्षा योजना
  • ब. स्वावलंबन योजना
  • स. लाड़ली योजना
  • द. संबल योजना

उत्तर: अ. जननी सुरक्षा योजना

2. लडक़ी परिवार पर बोझ न बने इसके लिए ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ किस प्रदेश में चलाई जा रही है ?

  • अ. मध्यप्रदेश में
  • ब. बिहार में
  • स. हिमाचल प्रदेश में
  • द. हरियाणा में

उत्तर: अ. मध्यप्रदेश में

3. बेटी बचाओ योजना का प्रारम्भ कब हुआ?

  • अ. वर्ष 2015
  • ब. वर्ष 2014
  • स. वर्ष 2012
  • द. वर्ष 2013

उत्तर: अ. वर्ष 2015

4. घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम-2005, घरेलू हिंसा से महिला को संरक्षण एवं सहायता का अधिकार देता है। इस अधिनियम में किए गए प्रावधानों के अंतर्गत पडि़ता को सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कौनसी योजना संचालित की जा रही है ?

  • अ. सबला योजना
  • ब. दुर्गा योजना
  • स. उषा किरण योजना
  • द. माँ भवानी योजना

उत्तर: स. उषा किरण योजना

5. प्रसूति अवकाश सहायता अंतर्गत मजदूरी के समतुल्य राशि पाने की पात्रता केवल श्रमिक संवर्ग के हितग्राहियों को ही होगी। यदि श्रमिक संवर्ग में पति-पत्नि दोनों पंजीकृत हैं तो निर्धारित प्रावधान के अनुसार दोनों को निर्धारित राशि पाने की पात्रता होगी। अन्यथा पति-पत्नि में से जो भी श्रमिक संवर्ग में पंजीकृत है, केवल उसी को निर्धारित प्रावधान के अनुसार मजदूरी के समतुल्य राशि पाने की पात्रता होगी। यह कथन-

  • अ. पूर्णत: सत्य है
  • ब. पूर्णत: असत्य है
  • स. अर्ध सत्य है
  • द. उक्त में से कोई नहीं

उत्तर: अ. पूर्णत: सत्य है




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे