मप्र हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा सुप्रीम कोर्ट जज बनेंगे


मप्र हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा सुप्रीम कोर्ट जज बनेंगे

सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 27 मई 2026 को आयोजित अपनी बैठक में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू सहित अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों के नाम भी सर्वोच्च न्यायालय के लिए अनुशंसित किए हैं।

इस सूची में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का नाम भी शामिल है।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मूल रूप से दिल्ली उच्च न्यायालय से संबंधित हैं।

न्यायमूर्ति शील नागू ने जबलपुर में वकालत से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने और फिर उनका स्थानांतरण किया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे