मध्यप्रदेश समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा – सामान्य ज्ञान प्रश्न (11 मार्च 2026)


मध्यप्रदेश समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा – सामान्य ज्ञान प्रश्न (11 मार्च 2026)

1. मार्च 2026 में एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि ब्लू नील नदी पर स्थित ग्रैंड इथियोपियन रिनेसां डैम (GERD) में अस्थिरता के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे सूडान और मिस्र में संभावित बाढ़ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ब्लू नील नदी का उद्गम निम्नलिखित में से किस स्थान से होता है?

[A] विक्टोरिया झील
[B] ताना झील
[C] अल्बर्ट झील
[D] मलावी झील

सही उत्तर: [B] ताना झील

2. मार्च 2026 में एक वैज्ञानिक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत की स्थानिक पक्षी प्रजाति ‘नीलगिरि वुड पिजन’ के आवास क्षेत्र में गंभीर कमी आ सकती है। नीलगिरि वुड पिजन मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाई जाती है?

[A] पूर्वी हिमालय
[B] पश्चिमी घाट
[C] अरावली पर्वतमाला
[D] सुंदरबन

सही उत्तर: [B] पश्चिमी घाट

3. मार्च 2026 में मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक सदी से अधिक समय बाद फॉरेस्ट आउलेट (वन उल्लू) को देखा गया। फॉरेस्ट आउलेट भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का स्थानिक पक्षी है?

[A] पश्चिमी हिमालय
[B] पूर्वी घाट
[C] मध्य भारतीय वन
[D] सुंदरबन

सही उत्तर: [C] मध्य भारतीय वन

4. मार्च 2026 में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘हेक्सागन एलायंस’ का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्तावित हेक्सागन एलायंस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह पश्चिम एशिया और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में आर्थिक, कूटनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित 6-राष्ट्रों का एक सामरिक ढाँचा है।
  2. इसका मुख्य उद्देश्य ईरान के प्रभाव तथा तथाकथित “एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस” का मुकाबला करना है।
  3. प्रस्तावित समूह में इज़राइल, भारत, ग्रीस और साइप्रस को सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

[A] केवल 1 और 2
[B] केवल 2 और 3
[C] केवल 1 और 3
[D] 1, 2 और 3 सभी

सही उत्तर: [D] 1, 2 और 3 सभी

5. मार्च 2026 में नीति आयोग के अंतर्गत अटल नवाचार मिशन (AIM) ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर के किस राज्य में पहला राज्य नवाचार मिशन (SIM) प्रारंभ किया है?

[A] असम
[B] मणिपुर
[C] मेघालय
[D] त्रिपुरा

सही उत्तर: [D] त्रिपुरा




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे