मध्यप्रदेश सिविल जज 2022 रिजल्ट – इंदौर की भामिनी राठी टॉपर


सिविल जज 2022 का रिजल्ट घोषित

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन एंट्री लेवल परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। इंदौर की उम्मीदवार भामिनी राठी ने इस परीक्षा में टॉप किया है।

हाई कोर्ट के परीक्षा विभाग ने 12 नवंबर 2025 को अंतिम परिणाम जारी किया। इंदौर निवासी अनारक्षित श्रेणी की भामिनी राठी ने लिखित एवं साक्षात्कार में कुल 450 अंकों में 291.01 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः हरप्रीत कौर परिहार और रिया मान्धान्या रहे। इस परीक्षा में महिलाओं की सफलता पुरुषों की तुलना में अधिक रही।

रजिस्ट्रार परीक्षा, संगीता यादव ने बताया कि इस परीक्षा में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। इस बार अनारक्षित श्रेणी से 32, OBC श्रेणी से 14 और EWS श्रेणी से 1 अभ्यर्थी का चयन हुआ।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) परीक्षा-2022 का अंतिम परिणाम आज, 12 नवंबर 2025 को घोषित किया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे