Men Hockey
भारतीय पुरुष हॉकी टीम : जापान को हराकर भारत बना चैंपियन
मोहाली में खेले गए हॉकी खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर एशियाई हॉकी पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता है।
भारत के लिए इस मैच में शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल किए। जापान ने फाइनल मैच शुरू होते ही गोल कर टीम इंडिया को दबाव में डाल दिया था। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे थी और ऐसा लग रहा था कि फाइनल में भारत उलटफेर का शिकार हो सकता है। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोल कर स्कोर 1-0 से बराबर कर दिया। - चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने लगातार 3 - गोल कर मैच पलट दिया और अंत में 4-1 - के अंतर से मैच अपने नाम किया।



