कनाडा में लिबरल पार्टी की ऐतिहासिक जीत, मार्क कार्नी बने प्रधानमंत्री


कनाडा में लिबरल पार्टी की ऐतिहासिक जीत, मार्क कार्नी बने प्रधानमंत्री

कनाडा में 28 अप्रैल को हुए आम चुनावों में लिबरल पार्टी को 167 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि पार्टी बहुमत के 172 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी, फिर भी मार्क कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

खालिस्तान समर्थक और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह अपनी बर्नाबी सेंट्रल सीट से चुनाव हार गए। उन्हें लगभग 27% वोट मिले जबकि लिबरल उम्मीदवार वेड चांग को 40% से अधिक वोट प्राप्त हुए।

हार के बाद भावुक हुए जगमीत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफे की घोषणा की। उनकी पार्टी को भी वोट शेयर में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा और पार्टी नेशनल स्टेटस भी खो सकती है क्योंकि इसके लिए कम से कम 12 सीटों की जरूरत होती है।

यह चुनाव ऐसे समय में हुए हैं जब कनाडा और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर चल रहा है। चुनाव का आधिकारिक परिणाम 30 अप्रैल या 1 मई को आने की संभावना है।

मार्क कार्नी ने जीत के बाद कहा कि कनाडा के लोगों को अब ऐसे कार्य करने होंगे जिन्हें पहले असंभव माना जाता था और वह भी ऐसी गति से, जो पीढ़ियों से नहीं देखी गई। उन्होंने कहा, “ट्रम्प हमें तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

कार्नी ने कहा कि अमेरिका हमारे देश की ज़मीन, संसाधन और पानी चाहता है। “जैसा कि मैं महीनों से चेतावनी देता आ रहा हूं, ट्रम्प हमें विभाजित करना चाहते हैं ताकि वह हम पर अधिकार जमा सकें। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बैठक में दोनों देशों के बीच भविष्य के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों पर चर्चा करेंगे, और यह समझकर बातचीत करेंगे कि कनाडा के पास विकास के कई विकल्प मौजूद हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे