मनु भाकर, डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन पुरस्कार


17 जनवरी को भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचा, को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न से नवाजा गया। मनु के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, जिनमें मध्य प्रदेश की रूबीना और कपिल भी शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर और शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न पुरस्कार दिया।

इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन पुरस्कारों की घोषणा से पहले कुछ विवाद भी हुए थे। ऐसी खबरें आई थीं कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं था, जिसके बाद मनु ने अपनी नाराजगी जताई थी।





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे