स्मृति मंधाना बनीं बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर 2025


स्मृति मंधाना बनीं बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर 2025

भारत की क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना को सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर 2025 के रूप में सम्मानित किया गया। मंधाना ने भारत की 2025 महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

उसी कार्यक्रम में शतरंज की भारतीय स्टार दिव्या देशमुख को मात्र 20 साल की उम्र में ऐतिहासिक फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

प्रीति पाल को पैरा-स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर चुना गया, जिन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में दो कांस्य पदक जीते। वहीं, अंजलि भागवत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंजलि भारत की पहली महिला निशानेबाज थीं जो ओलंपिक फाइनल में पहुँची थीं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे