मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग नियुक्ति


6 साल बाद महिला आयोग में नियुक्ति, रेखा यादव बनीं अध्यक्ष

मध्य प्रदेश सरकार ने छह साल से खाली पड़े राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति कर दी है। छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से पूर्व विधायक रेखा यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।

नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा सीट से दो बार विधायक रह चुकीं साधना स्थापक को सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद भी आयोग का कोरम पूरा नहीं हो पाया है।

आयोग में कुल छह पद हैं, जिनमें से अभी चार सदस्य पद खाली हैं।

अन्य नाम भी चर्चा में

ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता का नाम भी सदस्य के रूप में चर्चा में था। शुरुआत में उनके नाम पर सहमति बन गई थी, लेकिन अंतिम समय में उनकी नियुक्ति रुक गई।

माना जा रहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी बगावत इसकी वजह रही, जब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ा था और मात्र 121 वोट से हार गई थीं।

प्रदेश में अन्य राजनीतिक नियुक्तियां

राज्य सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण सहित अन्य संस्थानों में लगभग 60 राजनीतिक नियुक्तियां की हैं।

इनमें सबसे अधिक 20 नियुक्तियां मालवा क्षेत्र से हुई हैं, जिनमें उज्जैन से 9 नाम शामिल हैं। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 18 और महाकौशल क्षेत्र में 6 नियुक्तियां की गई हैं।

विंध्य और भोपाल-मध्य क्षेत्र से 5-5 तथा बुंदेलखंड क्षेत्र से 4 नियुक्तियां की गई हैं।





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे