म.प्र. समूह 2 उपसमूह 3 परीक्षा 2025 - सामान्य ज्ञान प्रश्न (6 नवम्बर 2025)


म.प्र. समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 6 नवम्बर 2025
सामान्य ज्ञान प्रश्न

1. भारत सरकार का नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) कब से अस्तित्व में आया है?

अ. 1 अप्रैल, 2016 से
ब. 1 अप्रैल, 2014 से
स. 1 जनवरी, 2018 से
द. 1 जनवरी, 2015 से

उत्तर: द. 1 जनवरी, 2015 से

2. मनुष्य की किन कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन पाया जाता है?

अ. श्वेत रक्त कोशिकाएँ (White Blood Cells)
ब. लाल रक्त कोशिकाएँ (Red Blood Cells)
स. प्लेटलेट्स
द. उपरोक्त सभी में

उत्तर: ब. लाल रक्त कोशिकाएँ (Red Blood Cells)

3. मध्यप्रदेश का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कौन-सा है?

अ. विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन
ब. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर
स. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
द. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर

उत्तर: ब. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर

4. प्रथम विश्व जलवायु (World Climate) सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हुआ था?

अ. जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
ब. टोकियो (जापान)
स. न्यूयॉर्क (अमेरिका)
द. पेरिस (फ्रांस)

उत्तर: अ. जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

5. भारत के किस राज्य में कोलार स्वर्ण खदान (Gold Mine) स्थित है?

अ. केरल
ब. तमिलनाडु
स. कर्नाटक
द. ओडिशा

उत्तर: स. कर्नाटक




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे