मध्य प्रदेश से भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर: अनुज श्रीवत्री

कौन हैं अनुज श्रीवत्री? 22 साल के अनुज श्रीवत्री मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं।


मध्य प्रदेश से भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर: अनुज श्रीवत्री

मध्य प्रदेश से भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर: अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस के ओज़ामिज़ सिटी में आयोजित 7वीं ASEAN+ इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रच दिया। 22 साल के अनुज श्रीवत्री मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं।

विश्वनाथन आनंद पहले ग्रैंडमास्टर थे

भारत को अपना पहला ग्रैंडमास्टर 1987 में मिला था। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कोयंबटूर में आयोजित शक्ति फाइनेंस इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी। जुलाई में वीएस रथनवेल भारत के 99वें ग्रैंडमास्टर बने थे। उन्होंने गुवाहाटी स्मार्ट सिटी इंटरनेशनल ओपन 2026 में 2500 एलो रेटिंग का आंकड़ा पार किया था।

कैसे मिलता है ग्रैंडमास्टर का टाइटल?

ग्रैंडमास्टर बनने के लिए खिलाड़ी को आमतौर पर तीन GM नॉर्म हासिल करने होते हैं। इसके लिए उसे निर्धारित स्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना पड़ता है। आम तौर पर नॉर्म हासिल करने के लिए कम से कम नौ मुकाबलों वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होता है। GM नॉर्म पाने के लिए खिलाड़ी का टूर्नामेंट प्रदर्शन रेटिंग कम से कम 2600 होना जरूरी है। इसके अलावा टूर्नामेंट में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिद्वंद्वी ग्रैंडमास्टर होने चाहिए और कम से कम तीन अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरी होती है। तीन GM नॉर्म हासिल करने के साथ खिलाड़ी को अपने करियर में किसी समय 2500 FIDE एलो रेटिंग भी प्राप्त करनी होती है। इन शर्तों को पूरा करने के बाद खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर का खिताब मिलता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे