मध्यप्रदेश वनरक्षक/जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न 13 मार्च 2026


मध्यप्रदेश वनरक्षक/जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा – सामान्य ज्ञान प्रश्न

तिथि: 13 मार्च 2026

1. किस राज्य की पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में ‘म्यूल बैंक खातों’ के दुरुपयोग को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ शुरू किया है?
अ) कर्नाटक
ब) महाराष्ट्र
स) तेलंगाना
द) आंध्र प्रदेश
उत्तर: स) तेलंगाना
2. शोधकर्ताओं ने हाल ही में पता लगाया है कि महासागरीय लवणता, एल नीनो की घटनाओं को तीव्र कर सकती है। एल नीनो परिघटना मुख्य रूप से किस महासागर से संबंधित है?
अ) हिंद महासागर
ब) अटलांटिक महासागर
स) प्रशांत महासागर
द) आर्कटिक महासागर
उत्तर: स) प्रशांत महासागर
3. बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ‘सर्वम एआई’ ने दो स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किए। LLM के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: 1. लार्ज लैंग्वेज मॉडल एक प्रकार का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जिसे मानव भाषा को समझने और उत्पन्न करने के लिए भारी मात्रा में टेक्स्ट डेटा पर प्रशिक्षित किया जाता है। 2. लार्ज लैंग्वेज मॉडल बिना किसी ‘पैरामीटर्स’ के उपयोग के कार्य करते हैं और केवल मैन्युअल रूप से कोड किए गए नियमों पर निर्भर रहते हैं। उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
अ) केवल 1
ब) केवल 2
स) 1 और 2 दोनों
द) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: अ) केवल 1
4. यूके और मॉरीशस के मध्य चर्चाओं के दौरान चैगोस द्वीप समूह चर्चा में रहा। यह द्वीप समूह किस महासागर में स्थित हैं?
अ) हिंद महासागर
ब) प्रशांत महासागर
स) अटलांटिक महासागर
द) दक्षिणी महासागर
उत्तर: अ) हिंद महासागर
5. “ब्लू स्पैरो” (Blue Sparrow) मिसाइल चर्चा में रही। यह मिसाइल किस देश से संबंधित है?
अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
ब) इज़राइल
स) रूस
द) ईरान
उत्तर: ब) इज़राइल




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे