225.96 लाख टन दूध उत्पादन के साथ मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर पहुँच गया है. पिछले 5 वर्षों में दूध उत्पादन 46 लाख टन बढ़ा है. देश में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 9.12% है। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश 388.15 लाख टन एवं दूसरे स्थान पर राजस्थान 367.41 लाख टन है.
प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ने के साथ प्रति व्यक्ति उपलब्धता भी बढ़ी है। 2020-21 में यह 591 ग्राम प्रतिदिन थी, जो 2024-25 में 707 ग्राम हो गई। राष्ट्रीय औसत 485 ग्राम है। मालवा-निमाड़ में डेयरी कारोबार का बड़ा हिस्सा सहकारी और निजी क्षेत्र के बीच विभाजित है.
क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं के जरिए रोजाना औसतन 3.10 लाख लीटर दूध आता है, जबकि करीब 4.50 लाख लीटर दूध निजी डेयरियों तक पहुंचता है। यहां 9 चिलिंग सेंटर, 4 मिनी डेयरी प्लांट, 311 बल्क मिल्क कूलर और एक प्रोसेसिंग प्लांट है। मुख्य डेयरी संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन 4 लाख लीटर बताई गई है।
देश के प्रमुख दूध उत्पादक राज्य
राज्य (उत्पादन) (लाख टन)उत्तर प्रदेश- 388.15
राजस्थान- 367.41
मध्यप्रदेश- 225.96
गुजरात- 192.94
महाराष्ट्र- 166.26



