900 किलो से कम वजनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च, लॉन्गबो की नई स्पीडस्टर


900 किलो से कम वजनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च, लॉन्गबो की नई स्पीडस्टर

इलेक्ट्रिक कारों को आमतौर पर भारी माना जाता है। इसके पीछे बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स जैसे कई कारण होते हैं। लेकिन ब्रिटेन की नई ऑटोमोबाइल कंपनी लॉन्गबो ने इस धारणा को बदलने की कोशिश की है।

लॉन्गबो ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार विकसित की है, जिसका वजन 900 किलो से कम है। इसी वजह से यह अब तक की सबसे हल्की इलेक्ट्रिक कारों में से एक मानी जा रही है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का नाम लॉन्गबो स्पीडस्टर है।

लॉन्गबो स्पीडस्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका हल्का वजन होने के बावजूद शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन रेंज है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार एक बार चार्ज करने पर 443 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है।

इस स्पीडस्टर कार को तैयार करने में 70 विशेषज्ञों का योगदान रहा है। उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए लॉन्गबो ने कार के अंदर एक ब्रास (पीतल) की प्लेट लगाई है, जिस पर सभी योगदानकर्ताओं के नाम दर्ज किए गए हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे