सामान्य ज्ञान नवीनतम जानकारी-8-4-2025


सामान्य ज्ञान नवीनतम जानकारी

  • हितेश गुलिया ने जीता विश्व बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक: भारत के हितेश गुलिया ने ब्राजील के फोज डू इगुआकू में आयोजित विश्व बॉक्सिंग कप में 65-70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण था। 
  • महिलाओं की बैंकिंग सहभागिता पर सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट: सांख्यिकी मंत्रालय की 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत के गाँवों में 42 प्रतिशत महिलाएँ बैंक खाताधारक हैं, जबकि देशभर में महिलाओं के पास कुल बैंक खातों का 39.2 प्रतिशत हिस्सा है।
  • सिफ्त कौर की अर्जेंटीना में शूटिंग सफलता: अर्जेंटीना में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में सिफ्त कौर ने 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया।
  • सुदर्शन पटनायक को फ्रेड डारिंगटन अवॉर्ड: प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को इंग्लैंड में गणेश जी की 10 फीट लंबी रेत की मूर्ति बनाने के लिए फ्रेड डारिंगटन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • 2023 में भारत का विदेशी निवेश: 2023 में भारत ने 11,943 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश प्राप्त किया, जिससे यूएन की रिपोर्ट के अनुसार निवेश के मामले में भारत विश्व में दसवें स्थान पर रहा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे