सामान्य ज्ञान के नवीनतम तथ्य - 22 जनवरी 2026


सामान्य ज्ञान के नवीनतम तथ्य - 22 जनवरी 2026

सुनीता विलियम्स ने NASA से सेवानिवृत्ति ली

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 साल की सेवा के बाद NASA से सेवानिवृत्ति ले ली। उन्होंने 3 बार अंतरिक्ष यात्रा की और अंतरिक्ष में 600 से अधिक दिन बिताए। वे अमेरिकी नौसेना में हेलीकॉप्टर पायलट रह चुकी हैं। अंतरिक्ष मिशनों के दौरान सुनीता ने कई बार स्पेसवॉक किए और रिकॉर्ड बनाए।

रवि शंकर छबी को CRPF में DIG नियुक्त किया गया

केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी रवि शंकर छबी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CRPF में डीआईजी नियुक्त किया है। वे 2007 बैच, उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। इस नियुक्ति से पहले वे उत्तर प्रदेश कैडर में सेवा दे रहे थे।

रेस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स 2026

रेस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स में 154 देशों की रैंकिंग की गई। इस सूची में भारत 16वें स्थान पर है। यह इंडेक्स देशों की नागरिकों, पर्यावरण और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति जिम्मेदारी को मापता है। 0.55 से ऊपर स्कोर अच्छा माना जाता है, 0.45 से 0.55 के बीच मध्यम और 0.45 से नीचे कम माना जाता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे