नवीनतम सामान्य ज्ञान के प्रश्न 1-1-2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान के प्रश्न 1-1-2026

  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025: अरिस्ता नेटवर्क्स कंपनी की सीईओ जयश्री उल्लाल भारतीय मूल की लीडर हैं, जिन्होंने इस सूची में टॉप स्थान प्राप्त किया है। उनकी कुल संपत्ति ₹50,170 करोड़ आंकी गई है। वह एक सेल्फ मेड महिला आंत्रप्रेन्योर हैं।
  • इजराइल ने सोमालीलैंड को मान्यता दी: इजराइल ने सोमालीलैंड को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है, और इस प्रकार वह इसे मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। सोमालीलैंड 1991 से अलग प्रशासन चला रहा था, लेकिन अब तक उसे मान्यता नहीं मिली थी।
  • IIT पटना ने बिहार का पहला सुपरकंप्यूटर परम रुद्र लॉन्च किया: IIT पटना ने बिहार का पहला सुपरकंप्यूटर ‘परम रुद्र’ लॉन्च किया है। यह नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग द्वारा विकसित किया गया है।
  • प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान: 2025 में हीटवेव, जंगल की आग, सूखा, बाढ़ और तूफानों से दुनिया को करीब ₹10.77 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। ये आपदाएं प्राकृतिक नहीं, बल्कि कोयला, तेल जैसे फॉसिल फ्यूल के अधिक उपयोग का परिणाम हैं।
  • CAT भारत: केंद्र सरकार के कर्मचारियों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष न्यायिक संस्था है – CAT (केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण)। हाल ही में CAT ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ जयतीर्थ आर. जोशी की नियुक्ति को रद्द कर दिया। CAT की स्थापना 1985 में की गई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे