नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - भारत और विश्व 2025 30-5-2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य (भारत और विश्व - 2025)

  • भारत की पहली जीन संपादित भेड़: शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने CRISPR-Case तकनीक का उपयोग करके भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ तैयार की है।
  • NDA पासिंग आउट परेड में पहली बार महिलाएँ: NDA की पासिंग आउट परेड में पहली बार 17 महिला कैडेट्स मार्च करेंगी, जो भारतीय नौसेना और वायुसेना की सेवा में जाएंगी।
  • UN में भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत सम्मान: ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह को संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा करते हुए शहीद होने पर मरणोपरांत सम्मान मिलेगा।
  • अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड: भारतीय मूल की रैपर राजा कुमारी को 'आर्केन लीग ऑफ लीजेंड्स सीजन-2' साउंडट्रैक में योगदान के लिए अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड मिला। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय मूल की संगीतकार बनीं।
  • भारत की पहली निजी हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन: एयरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मिलकर कर्नाटक के कोलार में H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन लगाएंगे।
  • यूनिकॉर्न बनने वाली पहली पेट फूड कंपनी: डूल्स (Drools) नामक स्टार्टअप भारत की पहली पेट फूड कंपनी बनी जो यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई। यह नेस्ले के निवेश के बाद संभव हुआ।
  • बिना वीजा फिलीपींस यात्रा: फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए दो नए वीजा-फ्री ट्रैवल ऑप्शन लॉन्च किए हैं। अब भारतीय 14 दिनों तक बिना वीजा के वहां रह सकते हैं।
  • एलन मस्क ने DOGE प्रमुख पद से इस्तीफा दिया: टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन के तहत सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे