नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 8-11-2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 2025

1. गजाला हाशमी वर्जीनिया की उपराज्यपाल चुनी गईं

भारतीय मूल की गजाला हाशमी अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई उपराज्यपाल बनीं। उन्होंने 54.2 प्रतिशत वोट पाकर रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन रीड को हराया। हाशमी ने 30 साल तक वर्जीनिया में प्रोफेसर के रूप में काम किया है।

2. महाराष्ट्र ने स्टारलिंक के साथ MOU किया

महाराष्ट्र ने एलोन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए MOU किया। इसके तहत राज्य के दूरदराज और पिछड़े इलाकों में तेज़ इंटरनेट पहुंचाया जाएगा। महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बना जिसने स्टारलिंक के साथ MOU किया।

3. गूगल ने प्रोजेक्ट सनकैचर लॉन्च किया

गूगल ने प्रोजेक्ट सनकैचर शुरू किया है। इसके तहत कंपनी अंतरिक्ष में सौर ऊर्जा से चलने वाले सैटेलाइट्स पर एआई केंद्र बनाएगी। इसका उद्देश्य पृथ्वी पर बढ़ती बिजली और पानी की खपत को कम करना है।

4. फीफा पीस प्राइज

फीफा ने नया वार्षिक पुरस्कार फीफा पीस प्राइज शुरू किया है, जिसका पूरा नाम "FIFA Peace Prize: Football Unites the World" है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने फुटबॉल के जरिए शांति और एकता बढ़ाने में विशेष योगदान दिया हो। यह पुरस्कार पहली बार 5 दिसंबर 2025 को वॉशिंगटन डीसी में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप ड्रॉ के दौरान दिया जाएगा। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फ्रेंटिनो के अनुसार, इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं बल्कि शांति और एकता का प्रतीक है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे