लाडली लक्ष्मी योजना : बेटी को 1.43 लाख रुपये दे रही मध्य प्रदेश सरकार

Ladli Laxmi Yojana: Madhya Pradesh Government Providing ₹1.43 Lakh to Every Girl Child


लाडली लक्ष्मी योजना : बेटी को 1.43 लाख रुपये दे रही मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने, उनके आगे बढ़ने में मदद करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया था। इस योजना के तहत बेटियों को अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद दी जाती है। बेटियों को लखपति बनाने के उद्देश्य के लिए छठी क्लास में एडमिशन लेने से 21 की उम्र तक प्रदेश सरकार की ओर से कुल 1,43,000 रुपये दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना के तहत 1,18,000 रुपये दिए जाते थे लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1,43,000 रुपये कर दिया गया।

लाडली लक्ष्मी योजना की पात्रता

सामान्य स्थिति 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्मी बेटी बेटी का पंजीकरण पास के आंगनवाड़ी केंद्र में कराना होगा बेटी के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए माता-पिता इनकम टैक्स नहीं भरते हों माता-पिता की 2 या उससे कम संतान होनी चाहिए, दूसरी संतान के बाद परिवार नियोजन अपनाया गया हो पहली संतान अगर बेटी होती है तो बिना परिवार नियोजन के भी लाभ मिलेगा दूसरी संतान से जन्मी बेटी को लाभ मिलने के लिए परिवार नियोजन अपनाना जरूरी है




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे