कोनेरू हंपी ने जीता फिडे महिला ग्रां प्री 2024–25


कोनेरू हंपी ने जीता फिडे ग्रांप्री शतरंज खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने फिडे महिला ग्रां प्री 2024–25 के पुणे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। उन्होंने चीन की झू जिनेर को टाइब्रेकर स्कोर के आधार पर हराकर यह जीत दर्ज की।

दोनों खिलाड़ियों के 7-7 अंक रहे, लेकिन टाइब्रेकर में बेहतर स्कोर के कारण खिताब हंपी के नाम रहा।

पिछले साल दिसंबर में न्यूयॉर्क में हुए महिला विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में पांच वर्षों बाद वापसी करते हुए खिताब जीतने वाली हंपी ने इस बार भी अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा।

उन्होंने नौवें और अंतिम दौर में बुल्गारिया की नूरगुल सलीमोवा को हराकर सात अंक पूरे किए।

फिडे ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "कोनेरू हंपी और झू जिनेर के फिडे महिला ग्रां प्री में समान अंक रहे, लेकिन टाइब्रेकर में बेहतर स्कोर के आधार पर हंपी विजेता बनीं।"




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे