खंडवा में बनेगा 'टेम्पल ऑफ हीलिंग' 50 लाख से संवरेगी किशोरों की जिंदगी
Temple of Healing
खंडवा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह को 'टेम्पल ऑफ हीलिंग'
के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अभिनव पहल का उद्देश्य विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों को संरक्षण के साथ शिक्षा, संस्कार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।परियोजना के लिए नीति आयोग ने 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यहां बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे। पुस्तकालय में प्रेरणादायक साहित्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं डिजिटल शिक्षा से बच्चों को तकनीकी ज्ञान और डिजिटल साक्षरता प्रदान की जाएगी।
रोज़गारपरक प्रशिक्षण से बनेंगे आत्मनिर्भर
बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुसार मोटर बाइंडिंग, इलेक्ट्रिकल उपकरणों की मरम्मत, सिलाई, टेलरिंग, हेयर कटिंग, फर्नीचर निर्माण, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।Useful Links
Latest News
Blog



