मणिपुर में खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति शासन खत्म


मणिपुर में खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति शासन खत्म

भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बुधवार शाम इम्फाल स्थित लोकभवन में उन्हें शपथ दिलाई। खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं।

साथ ही, नगा समुदाय से आने वाले लोधी दिखो ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं। कुकी समुदाय से आने वाली नेमचा किपगेन राज्य की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनीं और उन्होंने दिल्ली के मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ ली।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राज्य में 356 दिन से चल रहे राष्ट्रपति शासन को समाप्त किया। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 9 फरवरी 2025 को हुई जातीय हिंसा के कारण तत्कालीन CM एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके चार दिन बाद, 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे