8 जून- भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेट अनामिका बी राजीव पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनी।

भारतीय नौसेना में 22 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के बाद सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव 'गोल्डन विंग्स' का तमगा लेकर पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गई हैं। नौसेना एयर स्टेशन आईएनएस राजाली में एक पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने 'गोल्ड विंग्स' से सम्मानित किया।

सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गई हैं। उन्होंने तमिलनाडु के अराक्कोनम में एक नौसैनिक वायु स्टेशन पर कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिष्ठित 'गोल्डन विंग्स' का तमगा प्राप्त किया है। वहीं, लद्दाख के पहले कमीशन प्राप्त नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जामयांग त्सेवांग ने भी सफलतापूर्वक एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। नौसेना ने कहा, 22 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के बाद नौसेना एयर स्टेशन आईएनएस राजाली में एक पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना के सभी 21 हेलीकॉप्टर पायलटों के अल्मा मेटर, एयर स्क्वाड्रन 561 में कठोर उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण शामिल था। इन अधिकारियों में से सब-लेफ्टिनेंट राजीव और लेफ्टिनेंट सेवांग को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने 'गोल्ड विंग्स' से सम्मानित किया। 2018 में, भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा। उन्होंने अपनी पहली एकल उड़ान में मिग-21 बाइसन उड़ाया।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC HINDI 2025-350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे