7 जून- रिजर्व बैंक ने विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया।

देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। आरबीआई ने निजी उपभोग में सुधार और ग्रामीण क्षेत्र की मांग मजबूत होने से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया है।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक की। उसके बाद इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत हैं। घरेलू मांग बढ़ने से विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई है। शक्तिकांत दास ने कहा कि विभिन्न आर्थिक संकेतकों से पता चलता है कि सेवा क्षेत्र की रफ्तार भी कायम है।

उन्होंने कहा कि एमपीसी ने इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.3 फीसदी, दूसरी तिमाही में 7.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी और चौथी तिमाही में 7.2 फीसदी रहेगी।

स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 40 आधार अंक बढ़ाकर 6.80 फीसदी कर दिया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा पिछले महीने की आखिरी तारीख को जारी अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल समूह-1, उप समूह-3 के अन्तर्गत खंड विस्तार अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, प्रबंधक (सामान्य), सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे