30 जून-जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भारतीय थलसेना के 30वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम ने जनरल मनोज पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी से 30वें थल सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया, जो 30 जून 2024 राष्ट्र की चार दशकों से अधिक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी एक निपुण सैन्य नेता हैं, जिन्होंने सशस्त्र बलों में 40 वर्षों की सेवा की है। जनरल द्विवेदी सैनिक स्कूल, रीवा (मध्य प्रदेश) के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स की रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। जनरल द्विवेदी के पास विभिन्न परिचालन वातावरण में उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी थिएटरों में संतुलित कमान के साथ-साथ स्टाफ एक्सपोजर का एक अनूठा अनुभव है।

उन्होंने ऐसे समय में थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला है, जब वैश्विक भू-रणनीतिक माहौल गतिशील बना हुआ है, तकनीकी प्रगति और आधुनिक युद्ध के लगातार बदलते स्वरूप के कारण सुरक्षा क्षेत्र में चुनौतियाँ और भी स्पष्ट होती जा रही हैं। इसलिए एक उभरते राष्ट्र के लिए सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने हेतु परिचालन संबंधी तैयारियाँ, थल सेना प्रमुख के लिए एक प्रमुख फोकस क्षेत्र के रूप में प्रमुखता से उभरेंगी। साथ ही, बेशुमार गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए एक केंद्रित प्रतिक्रिया रणनीति भी राष्ट्र की रक्षा को बढ़ाने की दिशा में प्राथमिकता होगी।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल समूह-1, उप समूह-3 के अन्तर्गत खंड विस्तार अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, प्रबंधक (सामान्य), सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे