24 जून- छत्तीसगढ़ में स्थित देश का पहला लीथियम ब्लॉक माइकी साउथ माइनिंग को आवंटित किया।

कटघोरा लिथियम खदान को मैकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने नीलामी प्रक्रिया में बोली लगा कर खनन प्रक्रिया के लिए हासिल कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी यहां खनन का काम जल्द शुरु करेगी।

कंपनी को यह ब्लाक 76.05 प्रतिशत की नीलामी प्रीमियम पर दिया गया है। कंपनी को नीलामी के चौथे दौर में इस लिथियम ब्लाक को खरीदने में सफलता मिली। नीलामी की प्रक्रिया के बाद केंद्रीय खान मंत्रालय ने कहा है कि 'मैकी साउथ माइनिंग छत्तीसगढ़ में कटघोरा लिथियम और दुर्लभ पृथ्वी तत्व (आरईई) ब्लाक के लिए पसंदीदा बोलीदाता के रूप में सामने आई है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी के चौथे दौर में 21 ब्लाक बिक्री के लिए रखे थे। इन ब्लाकों में से 11 अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक सहित राज्यों में नए ब्लाक हैं। इस मौके पर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री रेड्डी ने कहा कि खनन और खनिज क्षेत्र में 2015 में किए गए सुधारों के लाभ दिखाई देने लगा है। खान सचिव वी एल कांता राव ने कहा कि खान मंत्रालय यह सुनिश्चित करेगा कि महत्वपूर्ण खनिजों से उत्पादन बहुत जल्द शुरू किया जाए।

कटघोरा के गांव गुंचापुर के आस पास के 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम पाए जाने की पुष्टि जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने की है। केंद्रीय खान मंत्रालय ने 29 नवंबर 2023 को नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी थी। कमर्शियल माइनिंग के तहत खदानों को केंद्र सरकार नीलामी के माध्यम से निजी कंपनी को सौंपती है।

अर्जेंटीना की भी एक कंपनी द्वारा बोली में भाग लेने की बात सामने आई थी। नीलामी में सबको पीछे छोड़ते हुए भारत की ही मैकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने कटघोरा के लिथियम ब्लाक को हांसिल कर लिया है। इस कंपनी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल में है।

कटघोरा के लिथियम आरईई ब्लाक के लिए कंपोजिट लाइसेंस दिया गया है। इसमें परीक्षण और खनन दोनों का ही अधिकार शामिल है। कटघोरा के साथ ही कश्मीर के रियासी स्थित लिथियम ब्लाक की भी नीलामी शुरू की गई थी। शुरुआती दौर में इसके लिए समुचित बोलीदार आगे नहीं आए थे, जिससे इसकी आनलाइन नीलामी प्रक्रिया को पूर्व में रोकना पड़ा। कटघोरा में देश का पहला लिथियम खदान विकसित होगा। कटघोरा का लिथियम ब्लाक देश का ऐसा पहला खनन प्रोजेक्ट होगा जिसके लिए कंपोजिट लाइसेंस दिया गया है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
CUET (UG) - 2024 - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे