22 जून- भारत बांग्लादेश के बीच ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद से बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों नेता पिछले एक साल में कई बार मिले हैं, यह यात्रा विशेष है क्योंकि पीएम शेख हसीना एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत की पहली राजकीय अतिथि हैं।

भारत इलाज के लिए आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह एलान किया। इसके साथ ही भारत देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में रहने वाले लोगों बेहतर तरीके से सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से बांग्लादेश के रंगपुर एक नया वाणिज्य दूतावास भी खोलेगा।

पीएम ने अपने बयान में कहा, ''पिछले एक साल में हम दस बार मिले लेकिन आज की बैठक विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री हसीना हमारी तीसरी सरकार की पहली राजकीय अतिथि हैं। बांग्लादेश हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए महत्वपूर्ण है। हमने पिछले एक साल में एक साथ कई विकास कार्यक्रम पूरे किए हैं।"

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 - मूल्य मात्र -300 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे