15 जून- गुजरात का स्मृतिवन अर्थक्वेक म्यूजियम यूनेस्को के 7 सबसे खूबसूरत म्यूजियम में शामिल

गुजरात में भूकंप पीड़ितों की याद में बने म्यूजियम स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को ने प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए चयनित किया है। गुजरात सीएम ने कहा कि स्मृतिवन भूकंप स्मारक को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के तहत दुनिया के सात सबसे खूबसूरत संग्रहालयों में सूचीबद्ध किया गया है जिसका एलान वास्तुकला और डिजाइन के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल किया जाता है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि स्मृतिवन भूकंप स्मारक को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के तहत दुनिया के सात सबसे खूबसूरत संग्रहालयों में सूचीबद्ध किया गया है, जिसका एलान वास्तुकला और डिजाइन के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कच्छ में स्मृतिवन उन लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिन्हें हमने 2001 के दुखद भूकंप में खो दिया था। मोदी ने कहा कि खुशी है कि इस संग्रहालय को प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम 2024 के लिए विश्व चयन में जगह मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूनेस्को की पहल की सराहना की है। शाह ने कहा कि प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स अवार्ड के तहत स्मृतिवन की सूची दुनिया भर में उन लोगों की यादों की खुशबू फैलाएगी, जिन्होंने भुज भूकंप में अपनी जान गंवा दी थी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि किसी भारतीय संग्रहालय को स्थानीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की अभिव्यक्ति के लिए पहली बार इस तरह से वैश्विक मान्यता मिली है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल समूह-1, उप समूह-3 के अन्तर्गत खंड विस्तार अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, प्रबंधक (सामान्य), सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे