15 जून- इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन का समापन।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दक्षिणी इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन का आधिकारिक रूप से समापन किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी वार्ता का जिक्र किया। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

सात औद्योगिक देशों के समूह की अध्यक्षता करने वाले देश के रूप में, इटली ने भागीदार देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं की मेजबानी की।

उन्होंने भारत सहित ‘ग्लोबल साउथ’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 देशों के प्रतिनिधियों की भी मेजबानी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे के अंत में 15 जून को मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी तथा संवाद सत्र में भाग लिया था। उन्होंने इस मौके पर कई द्विपक्षीय बैठकें भी की थीं।

मेलोनी ने प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “श्री मोदी के साथ हमने 2022 में शुरू होने वाली अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों को तलाशा।”जी7 बैठक के कुछ मुख्य अंश प्रस्तुत करते हुए मेलोनी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को ‘‘चीन के लिए एक स्पष्ट संकेत’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाया जाना चाहिए।’’

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC HINDI 2025-350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे