13 जून-सीएम मोहन यादव ने पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों के लिए नई सौगात देने का काम किया है। यह मध्य प्रदेश सरकार का धार्मिक पर्यटन एवं स्वास्थ्य और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का उद्योग, व्यापार, हेल्थ सभी सेक्टर में इसका लाभ मिलेगा। यह बदलते दौर का समय है। हमको हवाई यातायात की दिशा में आगे बढ़ना है। हवाई यातायात में एक साथ 3 तरह की सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही है। हमारी एयर एंबुलेंस ने चुनाव के चारों चरणों में ड्यूटी निभाई है। पूरे देश में एक मात्र राज्य मध्य प्रदेश था जिसने एयर एंबुलेंस की ऐसी व्यवस्था बना कर रखी। अब यह समाज के लिए समर्पित है प्रदेशवासियों को इसका लाभ मिलेगा। हमने पहले ही वादा किया था कि आचार संहिता खत्म होते ही हम सिंगरौली और रीवा को बेहतर कनेक्टविटी देंगे। मध्य प्रदेश में हम 30 हवाई पट्टियों का विकास करेंगे जिससे कनेक्टीविटी और अधिक बेहतर होगी। इसके माध्यम से धार्मिक पर्यटक स्थल को बढ़ावा देंगे।

एशिया का पहला हेलिकॉप्टर पायलट ट्रेंनिंग सेंटर खजुराहों में खुला है।

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ होने से मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो की यात्रा हवाई जहाज से कर सकेंगे। भोपाल एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर शुरू हो गया। यहां से टिकट बुक कर यात्री इन 8 जिलों में हवाई यात्रा कर सकते हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
CUET (UG) - 2024 - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे