जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली


जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली

भारतीय मूल के 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर के रूप में एक निजी समारोह में शपथ ली। ममदानी अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर बने हैं। उन्होंने कुरान पर हाथ रख कर शपथ ली, जो न्यूयॉर्क शहर के किसी मेयर द्वारा पहली बार लिया गया कुरान की शपथ थी।

शपथ समारोह में केवल उनका परिवार और करीबी सलाहकार ही शामिल हुए। औपचारिक शपथ एक पुराने सबवे स्टेशन में आयोजित की गई, जो न्यूयॉर्क शहर की सबसे पुरानी भूमिगत परिवहन लाइन के मूल पड़ावों में से एक है। यह ऐतिहासिक स्टेशन 1945 से बंद है और इसे आम जनता के लिए बहुत कम खोला जाता है।

जोहरान ममदानी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूद ममदानी के पुत्र हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण युगांडा के कंपाला में हुआ और सात वर्ष की आयु में वे परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर आ गए। ममदानी ने 2018 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की।

ममदानी ने पहले कहा था कि उनका शपथ ग्रहण समारोह शहर के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो न्यूयॉर्क के मेहनती लोगों को सर्वोपरि मानता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे