जसप्रीत बुमराह बने 2024 के ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर


जसप्रीत बुमराह बने 2024 के ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। इस रेस में इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस भी थे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी घोषणा की। बुमराह यह टाइटल पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल 71 विकेट झटके थे, जो उनकी शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

बुमराह के अलावा वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह को मिला। वहीं, विमेंस कैटेगरी में भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर बनीं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हर साल टी-20, वनडे और टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करता है।

2024 में बुमराह का प्रदर्शन

2024 में बुमराह ने 13 टेस्ट मैचों में 71 विकेट झटके। वे भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में 70 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और कपिल देव ने यह कारनामा अपने नाम किया है। अब तक टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 17 बॉलर्स ने 70 से ज्यादा विकेट लिए हैं, लेकिन किसी का भी औसत बुमराह के 14.92 के बराबर नहीं रहा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे