जापान ने पाकिस्तान के कॉपर-गोल्ड प्रोजेक्ट में 300 मिलियन डॉलर निवेश की योजना बनाई


जापान ने पाकिस्तान के कॉपर-गोल्ड प्रोजेक्ट में 300 मिलियन डॉलर निवेश की योजना बनाई

जापान की जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेश (JBIC) पाकिस्तान के रेको दिक कॉपर-गोल्ड प्रोजेक्ट में 300 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। यह प्रोजेक्ट रेको दिक खदान के लिए होगा, जिसे दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी तांबा खदान माना जाता है। इसके अलावा, एक अन्य कंपनी भी बड़ा निवेश करने की योजना में है।

राजनीतिक अस्थिरता और भारत के साथ तनाव के कारण पाकिस्तान आर्थिक रूप से परेशान है, लेकिन उसकी जमीन में खनिज भरे हुए हैं, जो उसकी किस्मत बदल सकते हैं। देश के आर्मी चीफ का इसमें महत्वपूर्ण प्रभाव है। अब JBIC का यह निवेश आधिकारिक रूप ले रहा है और इसमें लगभग 300 मिलियन डॉलर (करीब ₹2,500 करोड़) का ऋण शामिल है।

निक्केई एशिया के अनुसार, यह कदम जापान की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह महत्वपूर्ण खनिजों की वैश्विक आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहता है, खासकर ऐसे खनिज जिनकी भविष्य में कमी की संभावना है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने हाल ही में वॉशिंगटन में JBIC के गवर्नर नोबुमित्सु हयाशी से मुलाकात की। बैठक के बाद औरंगजेब ने कहा कि रेको दिक प्रोजेक्ट में JBIC का शामिल होना निवेशकों का भरोसा बढ़ाएगा और जापानी कंपनियों को पाकिस्तान में विस्तार के लिए प्रोत्साहित करेगा।

JBIC का यह ऋण समझौता अगले वर्ष की शुरुआत तक फाइनल होने की उम्मीद है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे