जम्मू-कश्मीर बनेगा बागवानी का वैश्विक हब: शिवराज सिंह चौहान


जम्मू-कश्मीर बनेगा बागवानी का वैश्विक हब: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई को कहा कि जम्मू-कश्मीर को दुनिया का बागवानी हब बनाया जाएगा। श्रीनगर में शेरे कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट) के दीक्षा समारोह में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सेबों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत सेबों का आयात नहीं, निर्यात करेगा।

शिवराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं और लोग अब बिना डर के यहां आ सकते हैं। “हम स्वर्ग की इस घाटी को बागवानी का हब बनाएंगे,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।

‘युद्ध नहीं-शांति, घृणा नहीं-प्रेम’ का मंत्र

कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ‘युद्ध नहीं-शांति, घृणा नहीं-प्रेम’ का मूलमंत्र लेकर हमें जम्मू-कश्मीर और भारत को मिलकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान बनाएगा और “दुनिया का फूड बास्केट” बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मेरा भी संकल्प है कि हम जम्मू-कश्मीर को पूरी दुनिया का बागवानी हब बनाएंगे।”

स्थानीय उत्पादन और निर्यात पर जोर

दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कश्मीर के सेब अद्भुत हैं, लेकिन विडंबना है कि पौधे बाहर से मंगवाने पड़ते हैं। अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में प्रति हेक्टेयर उत्पादन 10 टन से बढ़कर 60 टन हो गया है, जो छह गुना वृद्धि है। “मैं चाहता हूं कि कश्मीर का सेब पूरी दुनिया में जाए और भारत को सेब आयात न करना पड़े,” उन्होंने कहा।

सुधरते हालात और जनता का प्रेम

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वे गुरुवार से श्रीनगर में हैं। “यहां की हवा की ठंडक, मिट्टी की खुशबू, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के लोगों के प्यार ने मुझे प्रभावित किया है।”

डल झील के शिकारा चालक से मुलाकात का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने उनसे आग्रह किया कि वे देशवासियों से कहें कि वे कश्मीर आएं, क्योंकि “हमारे दिल प्यार से भरे हैं।”

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर देखते हुए उन्होंने कहा, “उमर जी, नीति आयोग की बैठक में आपने भावुक होकर कहा था कि मंत्रीगण जम्मू-कश्मीर आएं। हमने इस आमंत्रण को स्वीकार किया और कल परामर्शदात्री समिति की बैठक भी आयोजित की।”




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे