जबलपुर का मोहारी पोंड पक्षियों की सबसे अधिक प्रजातियों वाला स्थल


जबलपुर के मोहारी पोंड में सबसे ज्यादा पक्षी प्रजातियां

मध्यप्रदेश में पक्षियों की सबसे अधिक प्रजातियां जबलपुर वन मंडल में दर्ज की गई हैं। इनमें जबलपुर का मोहारी पोंड पहले स्थान पर रहा है, जबकि रामसर साइट भोज वेटलैंड, बिशनखेड़ी (भोपाल) प्रजातियों के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।

नर्मदा घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और जबलपुर के जलाशयों की अनुकूल आबोहवा अब देश-विदेश के दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों को आकर्षित कर रही है। इस वर्ष यूरोप और उत्तरी गोलार्ध के ठंडे क्षेत्रों से आने वाले स्कॉटिश ऑस्प्रे, स्टेपी ईगल और व्हाइट-टेल्ड ईगल सहित 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों ने जबलपुर के बरगी बांध और आसपास के तालाबों में डेरा डाला है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में वन विभाग, वेटलैंड्स इंटरनेशनल और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के संयुक्त तत्वावधान में जबलपुर में नर्मदा नदी सहित 20 प्रमुख तालाबों और जलाशयों में पक्षियों की वार्षिक गणना की गई।

इस अभियान में 25 से अधिक पक्षी प्रेमियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले और सुखद रहे। गणना के अनुसार, जबलपुर के जल निकायों में 213 प्रजातियों के हजारों पक्षी देखे गए हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे