निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में 16 लाख करोड़ की बढ़ोतरी


एक दिन में निवेशकों की संपत्ति में 16 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

12 मई को भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2,975.43 अंकों की उछाल के साथ 82,429.90 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 912.80 अंकों की तेजी के साथ 24,920.80 पर पहुंच गया।

यह तेजी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर थमने और टैरिफ एग्रीमेंट के चलते आई। इससे बाजार में चौतरफा खरीदारी लौट आई और निवेशकों की संपत्ति में भारी वृद्धि दर्ज की गई।

निवेशकों को एक दिन में हुआ 16 लाख करोड़ रुपये का लाभ

9 मई को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4,16,40,850 करोड़ था, जो 12 मई को बढ़कर ₹4,32,47,426 करोड़ हो गया। इस तरह निवेशकों को एक ही दिन में ₹16,06,576 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स की 30 में से प्रमुख कंपनियों जैसे अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार की स्थिति

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 थोड़ा नीचे बंद हुआ। अमेरिकी बाजार पिछले शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52% की तेजी के साथ $64.24 प्रति बैरल पर रहा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे