भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए


भारत ने बताया किन स्वदेशी मिसाइल, ड्रोन से पाक के छक्के छूटे

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। आइए जानते हैं पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारत ने किन हथियारों का इस्तेमाल किया। भारत के डीजीएमओ राजीव घई और वायु सेना के डीजीएओ एके भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के सफलता को लेकर जानकारी साझा की।

बता दें, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में एस-400 और आकाश सहित अन्य स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल पाकिस्तान से आतंकियों का सफाया करने में किया। भारतीय वायु सेना ने तेजी से जवाब देकर पाकिस्तानी वायु सेना से खतरों को बेअसर कर दिया।

एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करते हुए भारत के अपने एडिशन ‘आयरन डोम’ ने देश की रक्षा प्रणालियों ने अपने नागरिकों की मजबूती से रक्षा की। बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था और करीब 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया।

भारतीय सेना ने अपने स्वेदशी हथियारों का भी इस्तेमाल किया। भारत ने स्कैल्प मिसाइल, हैमर बम और आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल किया। स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम, डी-4 एंटी ड्रोन सिस्टम, स्वदेशी लॉइटरिंग एम्युनिशन, कामेकाजी ड्रोन स्काई स्ट्राइकर सहित आकाशतीर के अलावा ब्रह्मोस का भी इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की जीत के बाद पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। देशभर में लोग भारतीय सेना के साहस को मनाने में जुटे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं, लेकिन जब कोई भारत को छेड़ता है, तो हम उसे कभी नहीं छोड़ते।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे