भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी फटा - बैरन आइलैंड


भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी फटा

बैरन आइलैंड, जो पोर्ट ब्लेयर से लगभग 138 किलोमीटर दूर स्थित है, दक्षिण एशिया का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी है। पिछले आठ दिनों में अंडमान-निकोबार के इस द्वीप पर दो हल्के ज्वालामुखी विस्फोट हुए हैं।

यह ज्वालामुखी 13 और 20 सितंबर 2023 को फटा, हालांकि दोनों विस्फोट हल्के दर्जे के थे और आसपास के इलाकों पर किसी भी तरह का खतरा नहीं है।

बैरन आइलैंड लगभग 3 वर्ग किलोमीटर का निर्जन द्वीप है, जो ज्वालामुखी की राख और पत्थरों से ढका हुआ है। यह द्वीप 354 मीटर ऊंचा है और अंडमान-निकोबार की खास पहचान माना जाता है।

रिकॉर्ड के अनुसार, यहाँ पहली बार विस्फोट 1787 में हुआ था और तब से कई बार यह ज्वालामुखी सक्रिय हुआ है। हाल के वर्षों में 2017 और 2022 में बड़े विस्फोट दर्ज हुए थे, और इस साल जुलाई में भी सक्रियता देखी गई थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे