भोपाल में देश का पहला रेयर अर्थ और टाइटेनियम टेक्नोलॉजी पार्क


भोपाल में देश का पहला रेयर अर्थ और टाइटेनियम टेक्नोलॉजी पार्क

देश का पहला रेयर अर्थ एवं टाइटेनियम थीम पार्क भोपाल में स्थापित किया गया है। 10 मई को परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत के मोहंती इसका उद्घाटन करेंगे। यह पार्क अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) द्वारा विकसित किया गया है और पूरी तरह लेबोरेट्री प्रोडक्ट के कॉन्सेप्ट पर काम करेगा।

इस थीम पार्क का उद्देश्य देश में होने वाले वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को सीधे उद्योगों तक पहुंचाना है। पार्क में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित तकनीकों और उनकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रमुख उद्देश्य और सुविधाएँ

  • रक्षा, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा (इलेक्ट्रिक वाहन) के लिए आवश्यक खनिजों का स्वदेशी उत्पादन बढ़ाना।
  • लैंथनम, सेरियम और नियोडिमियम जैसी धातुओं का उत्पादन।
  • पुरानी चुंबकों से रेयर अर्थ धातुओं का पुनर्चक्रण।
  • भारत की रेयर अर्थ सामग्री क्षेत्र में चीन पर निर्भरता कम करना।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे