देश का पहला निजी गति शक्ति कार्गो टर्मिनल गुजरात में शुरू


देश का पहला निजी गति शक्ति कार्गो टर्मिनल गुजरात में शुरू

रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने 9 जुलाई को गुजरात में सूरत के पास अपने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) मार्ग पर देश के पहले निजी गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की शुरुआत की।

DFCCIL ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि यह टर्मिनल लगभग 120 एकड़ में फैला हुआ है और इसे सांवरिया शक्ति समूह द्वारा विकसित किया गया है। यह टर्मिनल माल गलियारे के संजाली स्टेशन और भारतीय रेलवे के पनोली स्टेशन के बीच रणनीतिक रूप से स्थित है।

DFCCIL के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने इस पहल को माल गलियारे की लॉजिस्टिक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि इससे सड़क से रेल की ओर माल ढुलाई को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह टर्मिनल पनोली GIDC, अंकलेश्वर, झगड़िया, दहेज जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों और हजीरा, जेएनपीटी जैसे प्रमुख बंदरगाहों से निर्बाध संपर्क प्रदान करेगा।

इस टर्मिनल में कंटेनर, इस्पात माल, थोक माल और ट्रक-ऑन-ट्रेन (TOT) सेवाओं के लिए समर्पित रेल लाइनें हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे