शुभांशु शुक्ला की वापसी अब 14 जुलाई के बाद संभव


शुभांशु शुक्ला की वापसी अब 14 जुलाई के बाद संभव

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी अब 14 जुलाई के बाद होगी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 10 जुलाई को इसकी जानकारी दी।

शुभांशु एक्सियम-4 मिशन का हिस्सा हैं, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजे गए थे।

इस मिशन को 25 जून को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था और ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने 28 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को ISS पर डॉक किया।

हालांकि यह मिशन सिर्फ 14 दिनों का था, लेकिन अब इसमें चार दिन की देरी हो रही है, जिससे वापसी की तिथि बढ़ा दी गई है।

यह भारत के अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि शुभांशु शुक्ला निजी वाणिज्यिक मिशन के तहत ISS तक पहुंचने वाले गिने-चुने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे