सेना के लिए मप्र के किसानों से खरीदे जाएंगे श्रीअन्न और सब्जियां


सेना के लिए मप्र के किसानों से लेंगे श्रीअन्न और सब्जियाँ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि अब सेना की छावनियों में स्थानीय किसानों द्वारा उगाई गई जैविक फल और सब्जियां खरीदी जाएंगी।

इससे जवानों को ताजा और पौष्टिक भोजन मिलेगा तथा किसानों को स्थायी बाजार उपलब्ध होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सेना की कैंटीन में श्रीअन्न यानी ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अनाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

तीन दिवसीय कृषि मेले में ड्रोन, माइक्रो इरिगेशन, कॉर्न कटर और पशुपालन से जुड़े आधुनिक तकनीकी प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इस आयोजन में वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, मृदा स्वास्थ्य एप और 20 तकनीकी सत्रों के माध्यम से किसानों को एक ही स्थान पर समाधान दिया जा रहा है।

यहां 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें आधुनिक कृषि यंत्र और जैविक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे