22 सितंबर- भारत ने चेस ओलंपियाड में दो गोल्ड मेडल जीता।

भारत ने 22 सितंबर को संपन्न हुए 45वें चेस ओलिंपियाड में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओपन और विमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिए। साथ ही देश को इंडिविजुअल कैटेगरी में भी 4 गोल्ड मिले। मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में 2-2 प्लेयर्स ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों कैटेगरी में 5-5 प्लेयर्स ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। अर्जुन ने ओपन कैटेगरी के 10वें राउंड में आखिरी मुकाबला जीतकर भारत का गोल्ड पक्का किया था। दिव्या देशमुख ने विमेंस कैटेगरी के 10वें और 11वें राउंड में जीत हासिल की। चेस ओलिंपियाड के 11वें राउंड में विमेंस टीम इंडिया ने अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराया। ओपन कैटेगरी में भारत ने 10वें राउंड के बाद ही पहली पोजीशन कन्फर्म कर ली थी, लेकिन विमेंस टीम का गोल्ड 11वें राउंड के बाद कन्फर्म हुआ। क्योंकि दूसरे नंबर पर मौजूद कजाकिस्तान की टीम ने अमेरिका के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेल लिया। इस कारण भारत 19 पॉइंट्स के साथ पहले और कजाकिस्तान 18 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहा। चेस ओलिंपियाड 10 सितंबर से हंगरी के बुडापेस्ट शहर में हुआ।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे